黑色皮革手册
Kushinagar News: फंदे से लटका मिला मायके आई विवाहिता का शव, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस_我的网站

A | जागरण संवाददाता, जमुई। नेचर विलेज के संस्थापक व पूर्व सीओ निर्भय प्रताप सिंह के नेतृत्व में खैरा प्रखंड के मांगोबंदर से सोमवार को तिरंगे के सम्मान में राष्ट्रीय गायन यात्रा निकाली गई। मांगोबंदर गांव से शुरू हुई यह यात्रा टिहिया, डेहरी डीह, बाघाखार होते हुए कागेसर पहुंची। यात्रा में सैकड़ों ग्रामीण बुद्धिजीवी, महिलाएं, युवा व बच्चे शामिल हुए।,मांगोबंदर में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय जगदीश लोहार के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद यात्रा शुरू हुई। इसके बाद हाथों में तिरंगा थामे लोग पूरे जोश व देशभक्ति के साथ आगे बढ़े। यात्रा का नेतृत्व कर रहे निर्भय प्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय गायन यात्रा का उद्देश्य तिरंगे का सम्मान बढ़ाना है। तिरंगा हमारा गौरव है जो हमें देशभक्ति की भावना से जोड़ता है, एकता व अखंडता के सूत्र में बांधता है और निरंतर प्रगति का मार्ग दिखाता है।,उन्होंने कहा कि तिरंगे का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई भी व्यक्ति या संगठन तिरंगे के सम्मान में निकाले गए जुलूस को रोकता है तो इसका मतलब है कि वह देश विरोधी गतिविधियों में शामिल है।,निर्भय प्रताप सिंह ने आगे कहा कि तिरंगा हमें समानता, स्वतंत्रता और कर्तव्य का बोध कराता है। देश को विश्वगुरु बनाने के लिए नई पीढ़ी को तिरंगे के सम्मान के प्रति जागरूक करना और उन्हें उनकी जिम्मेदारियों का बोध कराना बेहद जरूरी है। जुलूस में शामिल लोगों में जबरदस्त देशभक्ति का जोश देखा गया। बच्चे, युवा और महिलाएं तिरंगा लहराते रहे और भारत माता की जय के नारों से वातावरण गूंजता रहा।。 जागरण संवाददाता, लक्ष्मीगंज। रोजगार के सिलसिले में पति के मुंबई जाने के बाद दो बच्चों संग मायके आई विवाहिता का शव बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर जांच शुरू कर दी है तो वहीं उसकी नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे मृत्यु का कारण सामने आएगा। रामकोला थाना के गांव रामपुर बगहा कोइरी टोला में घटी इस घटना को लेकर चर्चाएं भी हो रही हैं।,कुबेर यादव ने अपनी इकलौती बेटी सोनी यादव की शादी 2019 में रामकोला थाना के ग्राम चंदरपुर टोला बरवा छावनी निवासी कमलेश यादव से की थी। कमलेश यादव मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। दो माह पूर्व कमलेश के मुंबई जाने के बाद सोनी दोनों बच्चों कुमारी जान्हवी यादव ढाई वर्ष और अनुराग एक वर्ष के साथ मायके आ गईं और यहीं रह रही थीं। बुधवार की सुबह उनकी मां विमलावती खेत चली गईं।,यह भी पढ़ें- UP के इस शहर में पकड़े गए 50 उत्पाती बंदर, लोगों ने ली राहत की सांस दोपहर बाद लौटीं तो देखा कि सोनी का शव कटरैन से फंदा से लटका मिला। यह खबर क्षेत्र में फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान किसी ने घटना की जानकारी रामकोला थाना पुलिस को दी।,पुलिस ने शव को फंदे से उतारवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राजप्रकाश सिंह ने बताया कि, सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।。
Current article:http://ph5.guaxiazaopinduan.cfd/news/20260826_36562.html
Published on:00:00:00
